Motorola के नए स्मार्टफोन में होगा 108MP का कैमरा, लिस्टिंग से हुआ खुलासा, जाने पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीMotorola के नए स्मार्टफोन में होगा 108MP का कैमरा, लिस्टिंग से हुआ...

Date:


Motorola के नए स्मार्टफोन में होगा 108MP का कैमरा, लिस्टिंग से हुआ खुलासा, जाने पूरी डिटेल्स

Motorola का नया स्मार्टफोन कई दिनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसका कोड नेम Hanoip है।  इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और कैमरा से जुड़ी जानकारी मिली है।

91मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि Motorola Hanoip स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, Hanoip में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें पहला 108MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, तीसरा 8MP का सेंसर और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। साथ ही फोन के फ्रंट में 32MP + 16MP ड्यूल सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, यह हैंडसेट 4GB/64GB और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।  

Motorola Hanoip स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग, स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट की लिस्टिंग से कयास लगाया जा सकता है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...