टेक डेस्क: Honor Band 6 आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा | Honor Band 6 फिटनेस बैंड 24 घंटे की हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ आएगी और साथ में इसमें SpO2 सेंसर भी है | इसके अलावा यूजर को फुल चार्जिंग में 14 दिनों की बैटरी बैकअप मिलेगा।
Honor Band 6 स्पेसिफिकेशन्स
Honor Band 6 में 1.47 इंच की टच सपोर्ट वाली AMOLED कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है और इसमें TruSeen 4.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग कर सकते है | डिवाइस में 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस के साथ SpO2 सेंसर भी दिया गया है। Honor Band 6 में 180mAh बैटरी है जो 14 दिनों के बैटरी बैकअप देगी | इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ v5.0 और 180mAh की बैटरी है और ये बैंड जल्दी पानी में खराब नहीं होगी।
मिलेंगे ये 10 स्पोर्ट्स मोड
आउटडोर वॉकिंग
इंडोर वॉकिंग
आउटडोर रनिंग
इंडोर रनिंग
आउटडोर साइकलिंग
इंडोर साइकलिंग
स्लीप ट्रैकिंग,
मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग
कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन
See also: गरीब का झूला भी देता है बच्चों को सुकून
Honor Band 6 की कीमत
Honor Band 6 की कीमत 3,999 रुपये होगी जिसकी बिक्री 14 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। डिवाइस को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा और ये बैंड कोरल ब्लैक, पिंक और सैंडस्टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड ले 5 फीसदी डिस्काउंट भी मिलेगा और 10000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन या 7,500 रुपये के RuPay ट्रांजैक्शन पर 75 रुपये की छूट मिलेगी। नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी है |

