तकनीकी:- आज के समय मे लोग अपनी स्टाइल पर खूब ध्यान देते हैं और खुद को मेंटेन रखने के लिए कई जरूरत की चीजें उपयोग करते हैं वही अगर हम एप्पल ब्रांड की बात करें तो इसके प्रोडक्ट हमेशा लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं और लोग एप्पल के प्रोडक्ट्स को खूब पसंद भी करते हैं। वही अब एप्पल अपने ग्राहकों के लिए मार्केट में नई स्मार्टवॉच, Apple Watch Series 8 लॉन्च करने जा रहा है। यह वॉच अभी मार्केट में नहीं आई है लेकिन इसके डिजाइन से पर्दा उठ गया है और लोग इसके लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि Apple Watch Series 8 को iPhone 14 सीरीज के साथ इस साल सितंबर (September, 2022) में लॉन्च किया जा सकता है। हालाकि अभी इस वॉच के संदर्भ में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसके विषय मे कई जानकारी लीक हो गई जो लोगो को काफी पसंद आ रही है।
अगर हम इस वॉच के डिजाइन की बात करें तो लोगो का कहना है कि इसका डिजाइन पहले की अपेक्षा अधिक अच्छा होगा जो लोगों को खूब पसंद आएगा ShrimpApplePro से मिली जानकारी के अनुसार यह घड़ी बेहद आई अट्रैक्टिव होगी। इसमे फ्लैट ग्लास डिजाइन के साथ लॉन्च किए जाएंगे. आपको बता दें कि Jon Prosser और कुछ दूसरे टिप्स्टर्स ने पहले यह कहा है कि Apple Watch Series 8 स्क्वेयर एज के साथ आ सकती है।

