नई दिल्ली। आज से इंडिया 5 जी हो गया। 4 जी नेटवर्क के बाद आने वाला 5 वीं पीढ़ी का 5 जी एक नया ग्लोबल वायरलेस स्टैंडर्ड मोबाइल नेटवर्क है। 5 जी एक नए तरह के नेटवर्क को सक्षम बनाएगा। इसे मशीनों और उपकरणों के साथ लोगों से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। 5 जी वायरलेस तकनीक हाई मल्टी-जीपीआरएस पीक डेटा स्पीड, अल्ट्रा लो लेटेंसी, विशाल नेटवर्क क्षमता, बढ़ी जरूरतों और ज्यादातर यूजर्स को शानदार यूजर अनुभव देने के लिहाज से डिजाइन किया है। इसके साथ यह अधिक बेहतर दक्षता के साथ ही नए यूजर एक्सपीरियंस को सशक्त बनाने के अलावा नए उद्योगों को जोड़ने में मददगार होगी।
काफी समय पहले भारत सरकार ने इस बात की जानकारी दी थी कि 5 जी भारत के जिन शहरों को दिया जाएगा। उनमें पहले चरण में 13 शहरों को रोल आउट किया गया हैं। इन 13 शहरों में दिल्ली, चेन्नई,मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ, हैदराबाद, गांधीनगर, पुणे, अहमदाबाद और जामनगर शामिल हैं। हालांकि टेलीकॉम कंपनियों ने कहां है कि आने वाले दो सालों में 5 जी सेवा पूरे देश में लागू की जाएगी। अगर 5 जी का उपयोग करना चाहते है तो इसके लिए आपका फोन 5 जी इनेबल्ड होना चाहिए। अगर नहीं पता कि फोन 5 जी इनेबल है कि नहीं इसके लिए सेटिंग में जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
अगर फोन 5 जी है तो इसके अलावा फोन की सेटिंग्स के मोबाइल नेटवर्क ऑप्शन में जा कर 5 जी सेवाओं को इनेबल किया जा सकता है। रिलायंस जियो कस्टमर्स को इसके लिए नया सिम खरीदना होगा। बता दें कि दिवाली के आसपास महानगरों के साथ ही प्रमुख शहरों में 5जी सिम मिलने लगेगा। दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर में जियो की 5 जी सेवा शुरू हो जाएगी। वहीं अगर एयरटेल की बात करें तो इसके सभी ग्राहकों के सिम पहले से ही 5 जी इनेबल्ड हैं।

