वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप-2 में नई उर्जा के साथ उतरेगी टीम: विराट

स्पोर्ट्सवर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप-2 में नई उर्जा के साथ उतरेगी टीम: विराट

Date:


वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप-2 में नई उर्जा के साथ उतरेगी टीम: विराट

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अगले एडिशन में उनकी टीम फैंस को चीयर्स करने के लिए बहुत कुछ देगी। भारत को WTC 2 की शुरुआत अगस्त से ही करनी है क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत ही खेली जाएगी। कोहली ने यह बात तब कही जब आईसीसी ने WTC 2 के लिए शेड्यूल और प्वाइंट सिस्टम की घोषणा कर दी है।

आईसीसी की प्रेस रिलीज में कोहली ने कहा कि WTC का फाइनल मुकाबला खेलना अच्छा रहा और यह यादगार था। उन्होंने कहा कि पहले एडिशन में भारतीय टीम ने पक्का इरादा दिखाया। अब फैंस अगले एडिशन में इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

कोहली ने कहा, “हम WTC में नई उर्जा के साथ उतरेंगे जो इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने टेस्ट सीरीज से शुरू हो रही है, उम्मीद है हम अपने फैंस को चीयर्स करने के लिए काफी मौके देंगे।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...