T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का एलान, कोई सरप्राइज़ नहीं

स्पोर्ट्सT20 World Cup के लिए टीम इंडिया का एलान, कोई सरप्राइज़ नहीं

Date:

टी-20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की आज घोषणा हो गयी है, तमाम कयासों के बावजूद टीम में शमी और चाहर की वापसी नहीं हुई है. एशिया कप में भारत की जो टीम खेली थी उनमें रवि बिश्नोई और आवेश खान बाहर हुए हैं और उनकी जगह चोट के बाद फिट हुए जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है. सेलेक्टर्स ने एशिया कप में टीम इंडिया की हार को किनारे रखते हुए अपने उसी कॉम्बिनेशन पर भरोसा जताया है. 

टीम में बल्लेबाज़ी में कोई बदलाव नहीं किया गया गया है, कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान के एल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक पर ही सेलेक्टर का विशवास कायम है, हुड्डा, अक्षर पटेल के अलावा हार्दिक पटेल के रूप में दो स्पिन और एक तेज़ आलराउंडर को बरकरार रखा गया है, अक्षर पटेल को चोटिल रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा सकता है वहीँ अश्विन, चहल स्पिन गेंदबाज़ी संभालेंगे और बुमराह, भुवी, हर्षल और अर्शदीप तेज़ गेंदबाज़ी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। 

टीम की घोषणा के बाद उन तमाम क्रिकेट पंडितों को झटका ज़रूर लगा है जो एशिया कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से कई खिलाडियों को टीम में शामिल होने की वकालत कर रहे थे जिनमें मोहम्मद शामी का नाम सबसे ज़्यादा लिया जा रहा था. हालाँकि सेलेक्टर्स ने स्टैंड बाई के रूप में जिन चार खिलाडियों के नामों की घोषणा की है उनमें श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई के साथ मोहम्मद शामी का नाम भी शामिल है. शामी के बाद दीपक चाहर के नाम की भी काफी चर्चा थी मगर सेलेक्टर्स ने उन्हें भी मुख्य टीम में जगह नहीं दी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...