टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पास किया फिटनेस टेस्ट, रोहित शर्मा और बुमराह भी शामिल

स्पोर्ट्सटीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पास किया फिटनेस टेस्ट, रोहित शर्मा और...

Date:

स्पोर्ट्स डेस्क – बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 30 और 31 अगस्त को टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट हुआ। सबसे ज्यादा निगाहें वनडे कप्तान रोहित शर्मा पर थीं, और पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बिना किसी परेशानी के यह टेस्ट पास कर लिया।

बीसीसीआई ने हाल ही में फिटनेस चेक के लिए यो-यो टेस्ट के साथ ब्रॉन्को टेस्ट भी शामिल किया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस बार ब्रॉन्को टेस्ट हुआ या नहीं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार सभी खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट जरूर हुआ और सभी पास हुए।

रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर भी टेस्ट पास करने में सफल रहे।

शुभमन गिल के लिए यह टेस्ट जरूरी था क्योंकि वह बुखार के कारण दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे। अब वे 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में उपकप्तान के तौर पर खेलेंगे।

जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर एशिया कप के लिए स्टैंडबाय लिस्ट में हैं।

शार्दुल ठाकुर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की कप्तानी करेंगे।

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अक्टूबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...