भारत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ घरेलू टेस्ट सीरीज़ में लगभग उसी टीम के साथ उतरेगा जिसने सितंबर में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ़ किया था इसका मतलब ये भी है कि मोहम्मद शमी की टीम में वापसी नहीं हो रही है. यश दयाल जिन्हें बांग्लादेश सीरीज़ के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, टीम में शामिल नहीं किये गए हैं. वहीँ न्यूजीलैंड के खिलाफ़ तीन टेस्ट मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तान बनाया गया है। बता दें कि 22 नवंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला के पहले टेस्ट के लिए घरेलू कारणों से रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है, इसलिए बुमराह पर लोगों की नज़रें टिकी होंगी।
बुमराह ने अतीत में भारत के लिए यह भूमिका निभा चुके हैं. मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की घरेलू सीरीज में उप-कप्तान थे। बाद में 2023-24 में दक्षिण अफ्रीका के दो टेस्ट के दौरे और फिर इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज में भी वो उपकप्तान रह चुके हैं. बुमराह ने 2022 में इंग्लैंड में एकमात्र टेस्ट में भी भारत की कप्तानी की थी उस समय रोहित को कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद बाहर बैठना पड़ा था।
भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ़ तीन टेस्ट खेलेगा, जिसका पहला मैच 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में शुरू होगा। इसके बाद पुणे और मुंबई में टेस्ट होंगे। भारत वर्तमान में 11 टेस्ट मैचों में 74.24 प्रतिशत अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) अंक तालिका में शीर्ष पर है। अपनी इस पोजीशन को पुख्ता करने के लिए अभी उसके पास आठ टेस्ट मैच और हैं (न्यूजीलैंड के खिलाफ़ तीन घरेलू और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पाँच विदेशी) में।
टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, शुभमण गिल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप.
ट्रेवलिंग रिजर्व: प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव।

