Site icon Buziness Bytes Hindi

Tata Tech IPO Listing: Tata Tech की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों को 140% का लिस्टिंग गेन

TaTa Tech

Tata Tech IPO Listing: करीब 2 दशक के बाद Tata Group की कोई कंपनी IPO लेकर आई और आज यानी 30 नवंबर को शेयर बाजार में दमदार एंट्री की है। ऑफर ऑर सेल (OFS) होने के बावजूद निवेशकों ने Tata Tech शेयर को शानदार रिस्पांस दिया है। टाटा टेक्नोलॉजीज Tata Tech का शेयर आज 1199.95 रुपए के प्राइस पर लिस्ट हुआ। इसका मतलब यह है कि IPO निवेशकों को 139.99 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन हुआ।

BSE, NSE पर चढ़े Tata Technologies के शेयर

टाटा टेक के शेयरों की लिस्टिंग के बाद तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। BSE पर इसके शेयर 10:11 बजे 121.50 अंकों की उछाल पर थे। इसके शेयरों में 10.13 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई और यह अब 1321.45 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
10:20 बजे NSE पर कंपनी शेयरों में 9.62 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। इसके शेयर 111.45 अंक उछलकर 1,315.45 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

निवेशकों के पैसे दोगुना से अधिक

बता दें कि टाटा टेक Tata Tech के स्टॉक की 1,200 रुपए पर लिस्टिंग हुई। जो निवेशकों के पैसे को दोगुना करने से अधिक है। यह 500 रुपए के इश्यू प्राइस पर 140 प्रतिशत का प्रीमियम था। अपनी एंट्री यानी डेब्यू से ठीक पहले, शेयर ग्रे मार्केट में 86 प्रतिशत या 430 रुपए के प्रीमियम पर था। शेयर में उछाल आया और इंट्रा-डे में 1,400 रुपए के उच्चतम स्तर को छू लिया, जो इश्यू प्राइस से 180 प्रतिशत अधिक है।

IPO की शानदार डिमांड, 69 गुना सब्सक्रिप्शन

गौरतलब है कि इस बीच, जितने IPO आए उनमें से टाटा टेक पर निवेशकों का रिस्पांस शानदार रहा। Tata Tech IPO इश्यू को 69 गुना आवेदन मिले। यह 3,042 करोड़ रुपए निर्गम के लिए कुल 1.56 लाख करोड़ रुपए की बोलियां आईं थी।
बता दें टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी Tata Tech के आईपीओ को जितने आवेदन मिले, उतने अभी तक किसी भारतीय कंपनी को नहीं मिले। Tata Tech कंपनी के इश्यू के लिए 73.3 लाख आवेदन आए, जो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को मिले 61.3 लाख आवेदन से काफी अधिक हैं।

जानें टाटा टेक के बारे में

टाटा टेक्नोलॉजीज Tata Tech का हेडक्वार्टर पुणे में है। यह शेयर्ज सर्विसेज सेवाओं, कंपोनेंट्स, सब-सिस्टम्स और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स के उत्पाद लाइफसाइकल में इंजीनियरिंग, रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट (R&D), डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और शैक्षिक सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के 27 देशों में 19 वैश्विक ग्लोबल सेंटर हैं जिनमें 12,000 से अधिक लोग काम करते हैं।

Tata Tech की शानदार एंट्री पर बोले एनॉलिस्ट्स?

मेहता इक्विटीज में रिसर्च एनॉलिस्ट और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत तापसे ने कहा कि लिस्टिंग प्रीमियम मुख्य रूप से टाटा पेरेंटेज टैग के कारण उचित है। जो इन्वेस्टर्स कम्युनिटी और इसके यूनिक, अच्छी तरह से स्थापित ग्लोबल बिजनेस मॉडल के बीच पहली प्राथमिकता प्राप्त करती है। जिस क्षेत्र में यह कार्य करती है, उसमें अच्छा मार्जिन पैदा कर रह है।
विशेषज्ञों ने कहा कि कंपनी की मजबूत ब्रांड विरासत, व्यापक ऑटोमोटिव एक्सपर्टाइज, डाइवर्सिफाइड ग्लोबल प्रेजेंस और इंडस्ट्री की लीडर्स कंपनियों के रणनीतिक साझेदारी एक स्पेशिफिक लाभ प्रदान करती है। जो ग्रोथ महत्वाकांक्षाओं के साथ अच्छी तरह से मेल खाती है।

Exit mobile version