टाटा मोटर्स ने घटाए इन कारों के दाम

फीचर्डटाटा मोटर्स ने घटाए इन कारों के दाम

Date:

टाटा की इलेक्ट्रिक कारें खरीदना का ये सबसे अच्छा मौका है क्योंकि टाटा मोटर्स ने अपने कई ईवी मॉडल की कीमतों में कमी कर दी है। टाटा की इलेक्ट्रिक करों के इन मॉडलों की कीमतों में 1.2 लाख रुपये तक की गिरावट आई है। कंपनी के मुताबिक बैटरी की लागत में कमी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के मकसद से न गाड़ियों की कीमतें कम की गयी हैं। कंपनी के इस फैसले से Tata Nexon EV की कीमत 1.2 लाख रुपये कम हो गई है।

इसके अलावा टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा सेलिंग कार Nexon.ev जिसकी की कीमत 14.5 लाख रुपये से शुरू होती है, इसकी कीमत में 1.2 लाख रुपये की गिरावट आई है। वहीं, Tiago.ev की कीमत अब 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। टियागो ईवी की कीमत 70,000 रुपये कम हो गई है। हालांकि कुछ दिन पहले ही लांच हुई punch.EV की प्राइस में किसी तरह का कोई चेंज नहीं हुआ है।

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स के मुताबिक बैटरी की लागत EV की कुल लागत का एक बड़ा हिस्सा है। हाल ही में बैटरी सेल की कीमतें कम हो गई हैं और आगे इसमें और कमी आने की संभावना है। इसलिए कंपनी ने इसका लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का विकल्प चुना है। कंपनी ने कहा कि 2023 में यात्री वाहनउद्योग आठ प्रतिशत की दर से बढ़ेगा जबकि केवल ईवी खंड में 90 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...