मेरठ। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर एसओजी की टीम से टोल मांगना टोल कर्मियों को भारी पड़ गया। कार से उतरी एसओजी की टीम ने डयूटी पर तैनात बाउंसरों को जमकर पीटा। बताया जाता है कि एसओजी की टीम ने पिस्टल निकाल ली। जिस पर बाउंसर दहशत में आ गए और वे जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। पूरी घटना काशी टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इसकी जांच के आदेश दिए है। उन्होंने रात में ही इसकी जांच एसपी क्राइम को सौंपी है।
Read also: मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर पशुओं से भरे कैंटर में भीषण आग, सच जांचने में जुटी पुलिस
बताया जाता है कि टोल प्लाजा पर एसओजी टीम ने बाउंसरों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बाउंसर अपनी जान बचाने के लिए भागते रहे। टोल प्लाजा कर्मचारियों को जब पता चला कि ये एसओजी गाड़ी है तो वो शांत हो गए। लेकिन एसओजी टीम टोल प्लाजा कर्मचारियों को पीटती रही। बताया जाता है कि देर रात दिल्ली की तरफ से एक लग्जरी कार मेरठ की ओर आ रही थी। कार में करीब छह लोग सवार थे। कार जैसे ही काशी टोल प्लाजा पर पहुंची तो उसको रोका गया। लेकिन कार टोल प्लाजा का बूम तोड़ते हुए आगे निकलने लगी। इस दौरा काशी टोल प्लाजा पर तैनात बाउंसरों ने कार को रोकने की कोशिश की तो कार में सवार एसओजी के जवान बाहर आ गए और उन्होंने बाउंसरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। टोल अधिकारी की ओर से थाना परतापुर थाना को घटना से अवगत कराया है।

