लखनऊ। आरएसएस के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी व्हाटसएप पर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरएसएस के लखनऊ, कर्नाटक और उन्नाव सहित चार कार्यालयों को कम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद कार्यालयों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। धमकी आरएसएस के बड़े पदाधिकारी डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी के व्हाट्सएप नंबर पर आई है। कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज तीन भाषाओं में भेजा है। इस बारे में डॉ0 नीलकंठ ने बताया कि उन्होंने इस बारे में थाना मड़ियांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चारों आरएसएस के कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। मैसेज करने वाले की तलाश में पुलिस साइबर सेल और क्राइम सेल की मदद ले रही है।
Read also: मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर पशुओं से भरे कैंटर में भीषण आग, सच जांचने में जुटी पुलिस
आरएसएस के लखनऊ के अलावा उन्नाव सहित छह कार्यालयों को बम से उड़ा देने की धमकी विदेशी नंबर से आई है। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उन्हें विदेश नंबर से वॉट्सएप मैसेज आया। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में धमकी दी है। इसमें रविवार रात आठ बजे विस्फोट की धमकी दी गई। मैसेज में लिखा है कि सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-ए, सेक्टर के,सेक्टर क्यू, लखनऊ, अलीगंज, वी 49आर+जे8जी, नवाबगंज, उत्तर प्रदेश 271304, आपके 6 कार्यालय पर बमबारी की जाएगी, 8 बजे। हो सके तो विस्फोट को रोक लो।’ तिवारी ने जानकारी दी कि इसके अलावा इन दोनों स्थानों के साथ ही मैसेज में कर्नाटक के चार जगहों पर स्थित संघ कार्यालयों का भी जिक्र किया गया है। धमकी वाले मैसेज मिलने के बाद बड़े पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

