ऐसे करे कोरोना काल में हार्ट और लंग्स की केयर

लाइफस्टाइलऐसे करे कोरोना काल में हार्ट और लंग्स की केयर

Date:


ऐसे करे कोरोना काल में हार्ट और लंग्स की केयर

कोरोना काल में सभी लोगों को अपना ख्याल रखने की जरूरत है, लेकिन उन लोगों को अपना खास ख्याल रखना है जो पहले से बीमारी से ग्रसित हैं। खासकर ऐसे पेशेंट्स जो हार्ट और लंग्स की बीमारियों से पहले परेशान हैं। 

डॉक्टर्स के अनुसार, ऐसे पेशेंट जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 तक पहुंच जाता है, तो सावधान हो जाएं। 85 तक पहुंचे तो तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए, ऑक्सीजन लेवल कम होने से थकान, सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज का खतरा बना रहता है। 

अगर आप अपने दिल और लंग्स को फिट रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको वजन पर ध्यान देना होगा। इसके लिए आपको अपनी डाइट का खासतौर पर ध्यान रखना होगा, जिससे बॉडी के इंटरनल ऑर्गन्स अच्छी तरह से काम करें।

डॉक्टर्स के अनुसार, बिना लक्षण वाले पेशेंट को होम आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है। मगर, हार्ट, सांस, लिवर या लंग्स से जुड़ी बीमारियों वाले मरीजों के लिए एक्सपर्ट्स की राय अलग है। उनका कहना है कि ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन कतई नहीं लेना चाहिए। 

Read also: उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी , 24 घंटे में मिले 3998 संक्रमित, 19 की मौत

संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती हों, जिससे खतरा बढ़ने पर समय पर उसकी रोकथाम की जा सके। इसके साथ ही दिल के मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचने को अपना अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।

ज्यादातर उन्हीं लोगों को हार्ट अटैक आता है जो ज्यादा तनाव लेते हैं। डॉक्टरों की मानें तो आप जितना अधिक तनाव लेंगे। शरीर को उतना ही अधिक स्ट्रेस हार्मोन से लड़ना पड़ेगा।  इस वक्त रखे हुए मांस और मीट से दूरी बनाना ही आपकी सेहत के लिए सही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...