रात को सोने से पहले ऐसे रखें बालों का ख्याल

लाइफस्टाइलरात को सोने से पहले ऐसे रखें बालों का ख्याल

Date:

बाल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है. ज्यादातर लोग ये गलती करते हैं कि वो डे केयर फॉलो करते हैं। रात में भी बालों की देखभाल करनी चाहिए। नहीं तो बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है।

गीले बालों के साथ क्यों नहीं सोना चाहिए?

रात को गीले बालों के साथ नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से बाल आसानी से टूटने लगते हैं। तकिया पानी और तेल सोख लेता है, जिससे बाल रूखे हो जाते हैं। इसके कारण फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है. जिससे आप डैंड्रफ का भी शिकार हो सकते है . इसलिए रात में बाल धोने से बचें। इसलिए सोने से पहले बालों को अच्छे से ब्लो ड्राई कर लें। ध्यान रखें कि आप हीट-प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल जरूर करें।

रात में कंघी करना क्यों है ज़रूरी ?

रात को बाल खोलकर सोयें। ऐसा करने से बाल कम टूटते हैं. बालों में कंघी करने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी को चुने क्योंकि इससे आपके बाल आसानी से सुलझ जाते हैं, और बाल टूटते भी कम है

अगर आप खुले बालों में नहीं सो सकतीं तो ढीली चोटी बना लें। ऐसा करने से बाल नहीं टूटते. रोटी बनाने के बाद आपको सोने में कोई परेशानी नहीं होगी. चेहरे पर बाल भी नहीं आएंगे. साथ ही ऐसा करने से बाल भी नहीं झड़ेंगे.

हेयर सीरम और मास्क लगाने के फायदे

अपने बालों को निखारने के लिए रात में बालों की देखभाल की दिनचर्या का पालन करें। रात में हेयर मास्क और सीरम का प्रयोग करें। बालों के विकास को प्रोत्साहित करने और खोपड़ी को पोषण देने के लिए सीरम का उपयोग करें। सीरम के अलावा हेयर मास्क का प्रयोग करें। हेयर मास्क आपके बालों को हाइड्रेट और रिपेयर करने का काम करेगा। बालों के प्रकार के अनुसार महीने में 2-3 बार प्रयोग करें।

बालों में तेल क्यों लगाना चाहिए?

बालों में तेल लगाना जरूरी है. तेल बालों को नुकसान से बचाता है। इसके इस्तेमाल से बाल उलझते नहीं हैं। बालों के तेल विटामिन ई और फैटी एसिड जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये तत्व बालों में नमी को लॉक करने का काम करते हैं। रात को सोने से पहले तेल को गुनगुना करके सिर की अच्छे से मालिश करें।

रात में बालों की देखभाल की दिनचर्या

रात को सोने से पहले मसाज करें. सिर की मालिश करने से रक्त संचार तेजी से होने लगता है।
क्या आप जानते हैं कि गलत तकिए का कवर आपके बालों को भी नुकसान पहुंचा सकता है? इसलिए रेशम से बने तकिए का इस्तेमाल करें। रेशम का कपड़ा मुलायम होता है, जो आपके बालों को झड़ने से बचाएगा। इतना ही नहीं, यह बालों में नमी भी बनाए रखता है। साथ ही, आपके बाल कम उलझते हैं।
बालों की देखभाल के लिए सही हेयर केयर उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए। अपने बालों के प्रकार को जानें. इसके बाद शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम आदि का इस्तेमाल करें।
अगर आप रात में बाल धोते हैं तो ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...