ताजमहल पहले शिव मंदिर था, बहुत जल्द ही राममहल बनेगा

उत्तर प्रदेशताजमहल पहले शिव मंदिर था, बहुत जल्द ही राममहल बनेगा

Date:


ताजमहल पहले शिव मंदिर था, बहुत जल्द ही राममहल बनेगा

भाजपा के बयान बहादुर एमएलए सुरेन्द्र सिंह ने दिया विपक्षियों को मौका
ममता बनर्जी को बताया राक्षसी, कहा, देनी होगी बंगाल के लोगों को उनकी तिलांजलि

बलिया। अपने बयानों से पार्टी को मुश्किलों में डालने वाले भाजपा के बयान बहादुर नेता अपने विवादों से चर्चाओं में आने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वो बात दूसरी है कि छिछालेदार होने और भाजपा नेतृत्व की नाराजगी के बाद वो अपने बयान बदलने में देर नहीं लगाते। इस बार बयान बहादुर बने हैं बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जिनके निशाने पर ताजमहल रहा। उनकी मानें तो ताजमहल पहले शिव मंदिर था और बहुत जल्द ही राममहल बनेगा।

महाशिवरात्रि के मौके पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग ताजमहल में पहुंच गए और शिव आराधना करने करने लगे थे। सीआईएसएफ ने मुख्य गुंबद के सामने शिव की आराधना करते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों को पकड़ लिया था। अब बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने ताजमहल पर विवादित बयान देकर निःसंदेह विपक्षियों को भाजपा पर सवाल उठाने का मौका दे दिया है। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि ताजमहल पहले शिव मंदिर था। सुरेंद्र सिंह की माने तो ताजमहल बहुत जल्द ही राममहल बनेगा।

वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम की तुलना भगवान शिवाजी से करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि गोरखनाथ जी ने शिवाजी के रूप में योगी जी को पैदा किया है। उत्तर प्रदेश से कूदकर बंगाल चुनाव तक जा पहुंचे सुरेन्द्र सिंह ने सीएम ममता बनर्जी को राक्षसी तक बता दिया। उनका कहना है कि यदि बंगाल को बचाना है तो बंगाल के लोगों को ममता को तिलांजलि देनी होगी। उन्होंने ममता बनर्जी का लगी चोट को लेकर कहा कि चोट के बदले चोट ही मिलती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related