दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

उत्तराखंडदिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

Date:


दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना, होगी उच्चस्तरीय जांच

देहरादून। दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी ट्रेन के कोच में भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया। उत्तराखंड के कंसरो स्टेशन के पास पहुुंची ट्रेन के कोच से निकलती आग की लपटें दूर तक से दिख रही थीं। इस भीषण आग में राहत इस बात की रही की ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि इस आग की उच्चस्तरीय जांच कराने का दावा रेलवे अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है।

दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार को जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज से होकर गुजर रही थी। तभी रेलगाड़ी के सी-5 कोच में अचानक आग लग गई। कोच से निकलती आग की लपटें देखकर यात्रियोें में हड़कंप मच गया। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को ट्रेन में आग लगने की सूचना दी। लोको पायलट ने ट्रेन को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया जिससे डिब्बे में मौजूद यात्री बाहर निकल आए।

रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ट्रेन मंे सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया। आग को बुझाने के बाद जले कोच को ट्रेन से अलग कर गंतव्य के लिये रवाना कर दिया गया। इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस की जिस बोगी में आग लगी, उससे यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है। किसी भी मुसाफिर के घायल होने का समाचार नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related