ओटीटी पर रिलीज होगी तापसी की रश्मि राकेट !

बॉलीवुडओटीटी पर रिलीज होगी तापसी की रश्मि राकेट !

Date:


ओटीटी पर रिलीज होगी तापसी की रश्मि राकेट !

कोरोना काल में लगातार सारी फिल्म थिएटर्स की जगह ओटीटी पर रिलीज हो रही है जिनमें सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी, सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा और अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो शामिल है। ये फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। बता दें कि कोरोना काल और लॉकडाउन के कारण फिल्मों की रिलीज और शूटिंग सभी कुछ बंद हो गया था। लेकिन अब एक खबर अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर सामने आ रही है।

पता चला है कि उनकी आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट भी थिएटर्स की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फैंस का मानना है कि थिएटर्स पर अगर फिल्म रिलीज होती है तो काफी शानदार होगी और कमाई के मामले भी अच्छी साबित हो सकती है।तापसी पन्नू इस फिल्म में एक धावक के रोल में नजर आने वाली हैं और निश्चित ही अपने शानदार अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वाली हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related