तापसी ने कहा–ग़लत किया होगा तो सज़ा भुगतने को हूँ तैयार

बॉलीवुडतापसी ने कहा–ग़लत किया होगा तो सज़ा भुगतने को हूँ तैयार

Date:


तापसी ने कहा–ग़लत किया होगा तो सज़ा भुगतने को हूँ तैयार

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोमवार को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि ‘उनके पास कुछ भी डरने को नहीं है’ और अगर वो दोषी पाई जाती हैं तो वो इसके लिए सजा भुगतने को तैयार हैं. पिछले हफ्ते तापसी के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी. तापसी ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह छापेमारी क्यों हुई थी.

बता दें कि 3 मार्च से आईटी विभाग ने तापसी पन्नू और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के ऑफिस और घर पर छापेमारी शुरू की. अनुराग कश्यप के उन सहयोगियों के खिलाफ भी छापेमारी की गई, जिन्होंने फैंटम फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था. अब यह हाउस बंद हो चुका है.

तापसी ने इंटरव्यू में बताया कि छापों से शुरू में थोड़ा दबाव में थीं. उन्होंने कहा कि ‘मैं सोच रही थी कि आखिर मुझे किसने 5 करोड़ दे दिए. ऐसी कहानियां चल रही थीं कि पेरिस में मेरे पास एक बंगला है. आईटी विभाग ने जो कुछ भी पूछा, मैंने बताया. मैंने और मेरे परिवार ने उनसे सहयोग किया.’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘अगर कुछ गलत है, तो वो आगे आएगा. मैं कुछ छिपा नहीं सकती. अगर मैंने कुछ गलत किया है तो सजा भी मिलेगी.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...