सात महीने बाद इंस्टाग्राम पर रिया चक्रवर्ती की वापसी

बॉलीवुडसात महीने बाद इंस्टाग्राम पर रिया चक्रवर्ती की वापसी

Date:


सात महीने बाद इंस्टाग्राम पर रिया चक्रवर्ती की वापसी

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बीते साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. उसके बाद से ही रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आई थीं. वहीं, महिला दिवस के खास मौके पर रिया ने करीब सात महीने बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने एक फोटो साझा की है, जिसमें दो हाथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने लिखा कि महिला दिवस की हमें ढेर सारी शुभकामनाएं. मां और मैं, हमेशा एक साथ. मेरी मजबूती, मेरा विश्वास, मेरा गर्व और मेरी मां… रिया चक्रवर्ती की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

रिया चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी कमेंट किये. रिया चक्रवर्ती की पोस्ट पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने हार्ट शेप इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया. वहीं, एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर और साकिब सलीम जैसे कलाकारों ने भी रिया की पोस्ट पर हार्ट शेप इमोजी शेयर किये. फैंस ने भी लंबे समय बाद की गई इस पोस्ट को लेकर रिया का सोशल मीडिया पर स्वागत किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related