टी 20 विश्व कप: भारत-पाक मैच पर आतंक का साया

फीचर्डटी 20 विश्व कप: भारत-पाक मैच पर आतंक का साया

Date:

टी 20 विश्व कप में 9 जून को मैच से पहले आतंकवादी हमले की खबरों के साथ न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान मैच की सुरक्षा का मुद्दा उठने लगा। इन धमकियों के बाद न्यूयॉर्क प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है. सुरक्षा बढ़ाने का फैसला धमकी भरी रिपोर्ट सामने आने के बाद किया गया था, लेकिन इन रिपोर्टों को लेकर अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है.

न्यूयॉर्क गवर्नर कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्थिति की निगरानी और खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवाद का कोई खतरा नहीं है. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचोल ने कहा, “मैं यह सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ काम कर रही हूं कि कार्यक्रम बिना किसी घटना के संपन्न हो जाए।” उन्होंने कहा, “सार्वजनिक सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि क्रिकेट विश्व कप सुरक्षित और यादगार हो।”

दूसरी ओर आईसीसी ने भी इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सभी आयोजनस्थलों पर सुरक्षा कड़ी रहेगी। आईसीसी प्रवक्ता के मुताबिकसभी की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, उसके पास सुरक्षित आयोजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा योजना है। प्रवक्ता ने कहा कि ICC मेजबान देशों के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करती है और वैश्विक परिदृश्य की लगातार निगरानी और मूल्यांकन करते हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूयॉर्क में एक संगठन द्वारा हमले की धमकी की खबरें सामने आई थीं. आतंकी समूह ने हमले की धमकी को लेकर एक वीडियो भी जारी किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related