T-20 World Cup: इंदौर टी-20 में नहीं दिखेंगे कोहली और KL

स्पोर्ट्सT-20 World Cup: इंदौर टी-20 में नहीं दिखेंगे कोहली और KL

Date:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल गुवाहाटी में दूसरा टी 20 आई मैच जीतकर भारत ने पहली बार अपनी धरती पर अफ़्रीकी देश से टी 20 श्रंखला जीत ली है. तीन मैचों की श्रंखला का तीसरा मैच कल इंदौर में खेला जायेगा। लेकिन उससे पहले एक बड़ी खबर ये आयी है कि तीसरे टी 20 मैच में कोहली और के एल राहुल को आराम दिया गया है, इसका मतलब यह हुआ कि यह दोनों बल्लेबाज़ अब सीधे ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप में खेलते हुए दिखेंगे जहाँ टीम इंडिया का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा, हाँ उससे पहले दो वार्म अप मैच भी खेले जायेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे.

विराट कोहली ने एशिया कप के दौरान ही टीम इंडिया के साथ फॉर्म में वापसी की थी. उससे पहले विराट करीब 40 दिन के लम्बे ब्रेक पर थे. टीम इंडिया चूँकि अपने खिलाडियों की चोटों से बहुत परेशान है इसलिए अपने सीनियर खिलाडियों को जहाँ तक हो सकता है आराम देकर विश्व कप के लिए सुरक्षित रखना चाहती है. ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए टीम 6 अक्टूबर को रवाना होगी.

टीम के लिए अच्छी बात यह है कि टी-20 वर्ल्डकप से पहले विराट कोहली फॉर्म में आ चुके हैं और वो पुराने विराट नज़र आने लगे हैं जो टारगेट का पीछा करने में महारत रखते थे, इसके साथ ही उन्होंने एशिया में अपने शतकों के सूखे को खत्म किया था जो पिछले तीन सालों से चल रहा था, उधर के एल राहुल बतौर ओपनर अपने रंग में नहीं दिख रहे थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने भी अपने लय वापस हासिल कर ली. ऐसे में इन दोनों को रेस्ट देने का फैसला सही है, उधर विश्व कप टीम के रिज़र्व खिलाडियों में शामिल श्रेयस अय्यर को कल के मैच में अपनी फॉर्म दिखाने का मौका मिल जायेगा। अब देखना होगा कि कल कप्तान रोहित शर्मा के साथ सलामी जोड़ी के रूप में कौन मैदान पर उतरेगा? पंत या सूर्यकुमार?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...