T20 World Cup: BCCI की पुष्टि, बुमराह विश्व कप से बाहर

स्पोर्ट्सT20 World Cup: BCCI की पुष्टि, बुमराह विश्व कप से बाहर

Date:

आखिरकार पिछले एक हफ्ते से बुमराह के टी- 20 विश्व कप से बाहर होने की खबर पर BCCI ने अपनी मुहर लगा ही दी. बोर्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी कि बुमराह टी 20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं, इस बात का का फैसला मेडिकल पैनल की सलाह पर किया गया है. बुमराह के विकल्प का एलान जल्द ही किया जायेगा.

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह विश्व कप में खेलने को लेकर पहले ही संदेह बना हुआ था. बुमराह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी 20 श्रंखला से चोट के चलते बाहर रखा गया था, उनके ऑस्ट्रेलिया जाने और न जाने को लेकर लगातार कयासआराइयाँ चल रही थी, यहाँ तक कि बोर्ड के चेयरमैन सौरव गांगुली और चीफ हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी अपने बयानों में बुमराह पर अभी फैसला न लिए जाने की बात कही थी लेकिन अब बोर्ड सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि बुमराह विश्व कप से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं, टीम इंडिया के लिए ये खबर एक बड़ा झटका है क्योंकि भारतीय क्रिकेट फैंस अभी भी उम्मीद लगाए हुए थे कि बुमराह हो सकता है विश्व कप के बाद वाले मैच खेलें।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि उन्हें हल्की चोट है लेकिन अपुष्ट ख़बरें ये थीं कि बुमराह की चोट गंभीर है. बीसीसीआई या भारतीय टीम की तरफ से इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया था. अब जबकि ये साफ कर दिया है कि बुमराह बाहर हैं तो टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा चैलेन्ज उनका विकल्प चुनने की है. मोहम्मद शमी और दीपक चाहर स्टैंडबाय हैं. मोहम्मद सिराज और उमरान मालिक का नाम भी ऑस्ट्रेलिया जाने वाले दल में शामिल किया गया है, हालाँकि वो स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, अब देखना होगा कि इनमें से कौन बुमराह का विकल्प बनता है?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related