T20 WC 2022: इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैण्ड को हराकर सेमीफाइनल की लड़ाई को दिलचस्प बनाया

टी20 वर्ल्ड कपT20 WC 2022: इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैण्ड को हराकर सेमीफाइनल की लड़ाई को...

Date:

टी 20 विश्व कप में न्यूज़ीलैण्ड की आज इंग्लैंड के खिलाफ हार से ग्रुप 2 की पोजीशन बड़ी रोमांचक हो चुकी है. इस वक्त इस ग्रुप में तीन टीमों के चार मैचों में पांच पांच अंक है वहीँ श्रीलंका के चार, इसके बावजूद उसे दौड़ से बाहर कहा नहीं जा सकता। इंग्लैंड की टीम आज बड़े बुलंद इरादे से मैदान में उतरी थी, उसके लिए यह करो या मारो वाला मैच था, हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देती। वहीँ कीवी टीम ने संघर्ष तो किया लेकिन इंग्लैंड के इरादों के सामने एकबार वो फिर फीके पड़ गए. मैच के दौरान दोनों ही टीमों द्वारा निम्न स्तरीय फील्डिंग देखने को मिली.

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसे कीवी टीम पार नहीं कर सकी और 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. इस तरह इंग्लैंड को 20 रनों से कामयाबी मिली। कीवी टीम के लिए ग्लेन फ़िलिप्स और कप्तान विलियम्सन ने अच्छी साझेदारी निभाई लेकिन विलियम्सन ज़रूरी रन रेट बरक़रार न रख सके नतीजे में बाद में आने वाले बल्लेबाज़ों के लिए लक्ष्य को पाना काफी मुश्किल हो गया. ग्लेन फिलिप्स ने एक और अच्छी पारी खेलते हुए 36 गेंदों पर तेज़ 62 रन बनाये वहीँ आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे विलियम्सन ने आज 40 रन ज़रूर बनाये लेकिन इसके लिए उन्हें 40 ही गेंदें खेलनी पड़ीं। इसके अलावा फ़िन ऐलेन और मिचेल सेंटनेर ने 16-16 रनों की पारियां खेलीं. इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और सैम करन ने 2-2 विकेट चटकाए।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पारी की शानदार शुरुआत की. कप्तान जोस बटलर आज अपनी पुरानी फॉर्म में नज़र आये हालाँकि उन्हें दो जीवनदान भी मिले। दोनों के बीच 81 रनों की साझेदारी हुई. एलेक्स हेल्स 52 रन बनाकर सेंटनेर की गेंद पर आउट हुए. मोईन अली हालाँकि सस्ते में आउट हुए मगर लिविंगस्टोन ने बटलर के स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाया. दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई. लिविंगस्टोन 20 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद बटलर भी 73 रनों की शानदार पारी खेलकर रन आउट के रूप में पवेलियन लौटे। कीवी टीम की तरफ से लौकी फर्गुसन हालाँकि मंहगे रहे लेकिन दो विकेट निकालने में कामयाब रहे. इंग्लैंड को अब अपना आखरी मैच श्रीलंका से खेलना है वहीँ कीवी टीम अपने आखरी मैच में आयरलैंड से खेलेगी जबकि ऑस्ट्रेलिया अफ़ग़ानिस्तान से सामना करेगी। अब देखना है कि फाइनल 4 की लॉटरी किसके हाथ लगेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...