T20 WC 2022: एडिलेड की बारिश कहीं भारत का बिगाड़ न दे गणित

टी20 वर्ल्ड कपT20 WC 2022: एडिलेड की बारिश कहीं भारत का बिगाड़ न दे...

Date:

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बारिश ने कई टीमों का गणित बिगाड़कर रख दिया है और अभी भी ऐसा लग रहा है कि बारिश का व्यवधान भारत और बांग्लादेश के मैच में पड़ सकता है यह मैच कल खेला जायेगा। साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत के लिए यह मैच वैसे भी बहुत महत्वपूर्ण बन चूका है क्योंकि सेमीफाइनल के लिए उसे दोनों में जीत चाहिए। भारत को अपना अगला मुकाबला ज़िम्बाबवे से खेलना है. बुरी खबर यह है कि एडिलेड में झमाझम बारिश हो रही है और कल यहीं पर भारत को मैच खेलना है. ऐसे में कल के मैच पर खतरा मंडराने लगा है.

भारत-बांग्लादेश के बीच में भारतीय समया के अनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होना है. आज लगातार बारिश हो रही है ऐसे में कल क्या होगा कहना थोड़ा मुश्किल है. हालाँकि बुधवार को मौसम साफ रहने की बात कही जा रही है लेकिन ऑस्ट्रेलिया का बेईमान मौसम कब किसी से बेईमानी कर जाय इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है. मौसम विभाग की माने तो बुधवार को 20 फीसदी बारिश होने की उम्मीद बताई जा रही है इसका मतलब है कि मैच कम से कम वाश आउट तो नहीं होगा। इसी तरह का मौसम पाकिस्तान के खिलाफ मैच के समय भी था मगर मैच वाले दिन मौसम ने मेहरबानी की थी.

टीम इंडिया ने अभी तक 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 जीत और 1 हार के साथ उसके 4 अंक हैं. टीम इंडिया इस वक्त ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर है ऐसे में अगर भारत-बांग्लादेश का मैच ड्रॉ होता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेगा मतलब भारत के 4 मैच में 5 प्वाइंट हो जाएंगे. कुछ यही स्थिति बांग्ला देश की भी होगी, उसके भी चार मैचों में पांच अंक हो जायेंगे। ऐसे में दोनों टीमों को आगे जाने के लिए हर हाल में अपना अंतिम मुकाबला जीतना होगा. भारत जहाँ ज़िम्बाबवे से खेलेगा वहीँ बांग्लादेश का पाकिस्तान से मुकाबला होगा जो आसमान में हाथ उठाये पता नहीं किस किसकी जीत या हार की दुआएं मांग रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...