आपदा को अवसर में बदला स्वाति सचदेवा ने

मेरठ रीजनआपदा को अवसर में बदला स्वाति सचदेवा ने

Date:


आपदा को अवसर में बदला स्वाति सचदेवा ने

शिक्षक स्वाति सचदेवा अब फूड इंडस्ट्री में जाना-माना नाम बन गयीं हैं
घर से कार्य करने वाली महिलाओं के लिये प्रेरणा का स्रोत बनीं स्वाति सचदेवा

अमित बिश्‍नोई

मेरठ। जहां चाह, वहां राह। अगर मन में कुछ कर दिखाने का जूनून है तो प्रतिभा की कमी भी आपका रास्ता रोकने में नाकाम रहती है। अपने जुनून के सहारे आप न सिर्फ प्रतिभा हासिल कर लेंगे बल्कि सफलता भी आपके कदम चूमने में देर नहीं लगायेगी। बस आवश्यकता है दिल में कुछ कर दिखाने का जोश, हालातों का मुकाबला करने का हौसला और अवसर को अपनी सफलता का मार्ग बनाने की सोच की। और ये सब मौजूद है शिक्षक स्वाति सचदेवा में जिन्होंने एक नये क्षेत्र में कदम रखा और आज फूड इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। अपने फूड प्रोडक्ट की गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए स्वाति ने आशा से भी अधिक आर्डर हासिल किये हैं। आज उनका व्यवसाय दिन दूनी-रात चैगुनी तरक्की कर रहा है और वह घर पर कार्य करने वाली महिलाओं के लिये प्रेरणा का स्रोत बन गयीं हैं।आपदा को अवसर में बदला स्वाति सचदेवा ने

आपदा को अवसर में बदला स्वाति सचदेवा ने

कोरोना काल में रेस्तरां, माॅल, फूड आउटलेट आदि को सरकार द्वारा अधिकांश समय बंद रखने के लिये कहा जाता है। लेकिन स्वादिष्ट और गुणवत्तायुक्त भोजन हर किसी की जरूरत है। ऐेस में घरों में फूड बिजनेस स्थापित कर उनकी ऑनलाइन सप्लाई करने का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है। मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली स्वाति सचदेवा पिछले 9 सालों से शिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैैं और अनेक पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं। मेरठ में पिछले 6 साल से चाॅकलेट बिजनेस के क्षेत्र में नाम कमा रहीं स्वाति सचदेवा ने पिछले साल लाॅकडाउन के दौरान कुछ नया शुरू करने की ठानी तो उनके भाई जो एक नामी पेस्ट्री शेफ हैं ने उन्हें केक और ब्राउनी बनाना सिखाया। शुरूआती झिझक के बाद स्वाति ने अपने बनाये केक आइटम्स को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। लोगों से मिली प्रशंसा से स्वाति का हौसला बढ़ा और उन्होंने आपदा में मिले अवसर को अंशकालिक केक व्यवसाय में बदलने की ठानी। देखते ही देखते स्वाति के पास आर्डरों की कतार लग गयी और उनके हौंसले को असीम आकाश में उड़ने के लिये पंख मिल गये।

आपदा को अवसर में बदला स्वाति सचदेवा ने

बिजनेस बाइट्स के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए स्वाति सचदेवा ने कहा, कि शुरूआत में वह अपनेे बिजनेस को लेकर आशंकित थीं और बेकिंग उपकरण खरीदते हुए झिझक रही थी। मगर लोगों ने उनके बेकरी प्रोडक्ट की सराहना की तो उन्हें लगा कि यह कारोबार करना उनके लिये अच्छा निर्णय होगा। स्वाति कहती हैं, किसी भी प्रोडक्ट की कामयाबी में “वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी प्रमुख भूमिका निभाती है। मेरे उत्पादों की गुणवत्ता की लोगों ने तारीफ की तो मेरे पास आर्डर की संख्या भी बढ़ती गयी।

आपदा को अवसर में बदला स्वाति सचदेवा ने

अपने भाई और मां से मिले सुझावों से केक व्यवसास स्थापित करने वाली स्वाति को उनका व्यवसाय प्रबंधन का अनुभव भी खासा काम आया। स्वाति कहती हैं, खाद्य व्यवसाय शुरू करना एक रोमांचक अवसर है, खासकर महिलाओं के लिए।

आपदा को अवसर में बदला स्वाति सचदेवा ने

अपने जुनून को पेशे में बदल कर महिलाएं लाॅकडाउन के दौरान घर से अपना भोजन व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। स्वाति के अनुसार लोगों में प्रतिभा है, आवश्यकता है तो टाइम मैनेेेजमेंट करने की और जो कुछ भी वह कर सकते हैं उसको सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की। लोगों को आपकी प्रतिभा को जानने में समय लगेगा लेकिन यदि आपके धैर्य और अपने उत्पाद की गुणवत्ता बनाये रखी तो निःसंदेह आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related