लखनऊ पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीज़ ने छत से कूदकर दी जान

उत्तर प्रदेशलखनऊ पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीज़ ने छत से कूदकर दी...

Date:


लखनऊ पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीज़ ने छत से कूदकर दी जान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीज़ ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. 32 वर्षीय कमल किशोर सीतापुर जिले के निवासी थे और लंबे समय से किडनी की बीमारी का सामना कर रहे थे. जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद कमल किशोर को राजधानी कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

अस्‍पताल में कोविड के इलाज के साथ उनका डायलिसिस भी चल रहा था. उनकी कोरोना की दूसरी रिपोर्ट की पॉजिटिव आई थी. 29 अप्रैल को सुबह उन्‍होंने वाशरूम की छोटी खिड़की से कूदकर जान दे दी. कमल किशोर को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन जान बचाने की कोशिश कामयाब नहीं हो सकी. उनका शव पुलिस को सौंप दिया गया है.

पीजीआई थाने के इंस्पेक्टर आनन्द प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मृतक सीतापुर जिले का रहने वाला है. उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. पत्नी और दो बच्चे हैं जबकि छोटा भाई उसे पीजीआई अस्पताल लेकर आता था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...