स्वरा भास्कर के पति फहाद एनसीपी (सपा) में शामिल, अणुशक्ति नगर से लड़ेंगे चुनाव

एंटरटेनमेंटस्वरा भास्कर के पति फहाद एनसीपी (सपा) में शामिल, अणुशक्ति नगर से...

Date:

बॉलीवुड की तेज़तर्रार और भाजपा सरकार विरोधी अभनेत्री स्वरा भास्कर के पति और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद रविवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) में शामिल हो गए। उन्हें अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी (अजित पवार) की सना मलिक के खिलाफ मैदान में उतारा गया। एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा, लोग चाहते हैं कि हम ऐसे नेताओं को मौका दें। वह पहले समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन हमारी एसपी से बातचीत हुई और वह हमारी पार्टी में आ गए। हमने उन्हें अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी से टिकट दिया।”

महाराष्ट्र चुनाव में अणुशक्ति नगर सीट से अपनी उम्मीदवारी पर बोलते हुए फहाद ने कहा कि वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आभारी हैं, जिन्होंने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव से कहा कि वे एनसीपी-एससीपी से उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम की घोषणा करना चाहते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अणुशक्ति नगर सीट से चुनाव लड़ने पर फहद अहमद ने कहा, “समाजवादी पार्टी और एनसीपी-एससीपी की जड़ें ‘समाजवाद’ से जुड़ी हैं। महाराष्ट्र में मौजूदा सरकार से छुटकारा पाने के लिए जनता चुनाव का इंतजार कर रही है।

समाजवादी पार्टी और एनसीपी-एससीपी परिवार की तरह हैं। मुलायम सिंह यादव और शरद पवार तथा सुप्रिया सुले और अखिलेश यादव के बीच बहुत मजबूत रिश्ता है।” महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, जबकि सभी 288 सीटों के लिए 23 नवंबर को मतगणना होगी। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। 2014 में भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related