बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा उनके निधन के बाद रिलीज हो रही है। दिल बेचारा हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी। दिल बेचारा के ट्रेलर ने पूरे विश्व में रिकॉर्ड बना दिया है। इस ट्रेलर को अभी तक जमकर देखा जा रहा हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का इस पर रिएक्शन सामने आया है। स्वरा ने बताया है कि ट्रेलर देखकर वह रोती रही थीं।
स्वरा भास्कर ने कहा कि सुशांत का यूं जाना सभी के लिए दुख की बात। लेकिन मेरे लिए सबसे ज्यादा दुख की बात यह है कि मैं सुशांत को बिल्कुल जानती नहीं थी। मुझे उनके साथ काम करने का मौक नहीं मिल पाता और उनकी बहुत सारी खूबिया उनके जाने के बाद पता चलीं।
काश मैं उनको जान पाती और अच्छी दोस्त बन पाती। स्वरा ने कहा कि मैंने उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर एक बार नहीं बल्कि कई बार देखा और ट्रेलर देखकर दिन भर रोती रही। मुझे लगता है ये हाल और भी लोगों का होगा।
स्वरा आगे कहती हैं सुशांत की मौत का इस्तेमाल अपनी रोटी सेंकने के लिए करना बहुत ही गलत है। हमें ऐसे समय में सुशांत के परिवार के लिए दुआ करनी चाहिए ना कि तमाशा खड़ा करना चाहिए और ना इस विषय पर तू-तू,मैं-मैं होनी चाहिए।

