सही तरीके से करें चेहरे पर ब्लश का इस्तेमाल, बढ़ेगी चमक

लाइफस्टाइलसही तरीके से करें चेहरे पर ब्लश का इस्तेमाल, बढ़ेगी चमक

Date:


सही तरीके से करें चेहरे पर ब्लश का इस्तेमाल, बढ़ेगी चमक

न्यूज़ डेस्क : महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं. इन्हीं तरीकों में से एक हैं मेकअप जिसमें ब्लश का इस्तेमाल कर महिलाएं अपने चहरे की चमक को बढ़ाने का काम करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लश का इस्तेमाल करने का भी एक तरीका होता हैं. गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया ब्लश आपके मेकअप को ख़राब कर सकता है.

आज हम आपको ब्लश के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने चहरे को सुन्दर बना सकती हैं.  

* अगर चेहरा चौखाने आकार का हो, तो गालों पर ब्‍लश को ऊपरी हिस्‍से पर ही लगाएं, लेकिन अगर चेहरा दिल के आकार का हो, तो नीचे से ऊपर की ओर ब्‍ल्‍श को लगाएं. 

* अंडाकार चेहरे पर ब्‍लश को गालों पर लगाकर ऊपर की ओर ले जाएं. वहीं गोल चेहरे पर पूरे गालों पर हलके हाथों से ब्‍लश एप्‍लाई करें. 

* एंग्‍लड ब्रश के साथ क्रीम ब्‍लश को अवश्‍य लगाना चाहिए. इसे सावधानीपूर्वक लगाने की आवश्‍यकता होती है. इससे चेहरे पर शाइन आती है.

* मेकअप में फाउंडेशन, लिपस्टिक, आईलाइनर, आईशैडो और बाकी का मेकअप करने के बाद ब्‍लश लगाएं. लिपस्टिक के रंग का ही ब्‍लश लगाएं, इससे मेकअप में चार चांद लगा जाएंगे. 

* ब्‍लश लगाने के लिए किट के साथ आने वाला ब्रश लगभग बेकार होता है. इसकी वजाए ब्रश की किट से ही निकालकर ब्रश का इस्‍तेमाल करें. ब्रश को धोते रहें ताकि संक्रमण न हो. 

* ब्‍लश को गाल पर ऊपर की ओर ले जाते हुए लगाएं. इससे चेहरे पर किए गए मेकअप में क्रैक नहीं पड़ते हैं. 

* चेहरे पर अधिक ब्‍लश न लगाएं. इसके लिए बेहतर विकल्‍प है कि थोड़ा – थोड़ा करके लगाएं और जब सही शेड आ जाये तो बंद कर दें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...