ममता से मिलकर कठोर हुए स्वामी ने कहा, हर मोर्चे पर फेल है भाजपा

फीचर्डममता से मिलकर कठोर हुए स्वामी ने कहा, हर मोर्चे पर फेल...

Date:


ममता से मिलकर कठोर हुए स्वामी ने कहा, हर मोर्चे पर फेल है भाजपा

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों से पार्टी को मुश्किलों में डालने वाले बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भाजपा को हर मोर्चे पर फेल बताया है। पेगासस डेटा सुरक्षा उल्लंघन के लिए केंद्र को भी दोषी ठहराते हुए स्वार्मी मौजूदा सरकार के तहत कश्मीर को ‘उदास’ की स्थिति में बताते हुए पूछा है कि इन विफलताओं की जिम्मेदारी किसकी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात करने के एक दिन बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट पर मोदी सरकार पर सवाल उठाये हैं।

Read also: सुब्रमण्यम स्वामी ने की ममता बनर्जी से मुलाकात

पूर्व में मोदी सरकार बेवकूफ लोगों से भरी होने और पीएम नरेंद्र मोदी को अर्थशास्त्र न जानने वाला कहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी के तेवर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने के बाद और तीेखे हो गये हैं। इकोनाॅमी, सीमा सुरक्षा, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को नाकाम बताने वाले बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अफगानिस्तान संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार के रुख को भी असफलता बताया है। मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए स्वामी ने कहा कि यह शासन के लगभग हर पहलू में विफल रही है। भारत के एमईए और एनएसएस पर सोने के आरोप लगाते हुए स्वामी ने कहा की भारत माता को नीचा दिखाने वाले लोग कुदाल को कुदाल कहने को तैयार नहीं हैं। मोदी सरकार में मौजूद बेवकूफ लोग आमने-सामने 18 मुलाकात के बाद शी का अनुमान नहीं लगा सके।

Read also: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अभद्र भाषा मामले में सुब्रमण्यम स्वामी पर फैसला सुरक्षित रखा

बताया जा रहा है कि एनडीए सरकार पार्ट टू में कोई बड़ी भूमिका न मिलने पर सुब्रमण्यम स्वामी संगठन से नाराज हैं। ऐसे में ममता बनर्जी के साथ हुई मुलाकात और स्वामी की भाजपा से नाराजगी नये संकेत दे रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गयीं हैं कि भाजपा सांसद सुबमण्यम स्वामी जल्द ही टीएमसी का दामन थाम सकते हैं। बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने ममता बनर्जी की तुलना जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई, राजीव गांधी, चंद्रशेखर और पीवी नरसिम्हा राव जैसे राजनीतिक दिग्गजों से की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related