मोदी के डर से सोनिया गांधी ने नहीं मिली ममता…

फीचर्डमोदी के डर से सोनिया गांधी ने नहीं मिली ममता…

Date:


मोदी के डर से सोनिया गांधी ने नहीं मिली ममता…

  • कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी ने कहा, कांग्रेस को तोड़ना प्रशांत किशोर की साजिश

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच संभावित मुलाकात टल गयी। जिस पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी का कहना है कि मोदी से डरी ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की। अधीर रंजन ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर कांग्रेस को तोड़ने का आरोप भी लगाया है।

मेघालय के 12 कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में शामिल होने के बाद संगठन में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी ने कांग्रेस में हुई टूट का जिम्मेदार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और टीएमसी के नेता लुइजिन्हो फलेरियो को ठहराया है। उनका कहना है कि प्रशांत किशोर और लुइजिन्हो फलेरियो को इस टूट की जानकारी पहले से ही थी।

Read also: सुब्रमण्यम स्वामी ने की ममता बनर्जी से मुलाकात

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात न करने वाली ममता बनर्जी को लेकर अधीर रंजन ने कहा कि ममता बनर्जी को डर था कि सोनिया गांधी से मुलाकात करने पर पीएम मोदी उनसे नाराज हो जायेंगे। अधीर रंजन ने कहा कि कुछ समय पहले सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कहने वाली ममता बनर्जी के तेवर ईडी द्वारा उनके भतीजे को तलब किये जाने के बाद बदल गये हैं।

Read also: केरल में कांग्रेस पार्टी में पोस्टर वार तेज

मेघालय में 12 कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में शामिल होने की बात पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी का कहना है कि पूरे पूर्वोत्तर में कांग्रेस पार्टी को तोड़ने की साजिश चल रही है। उन्होंने ममता बनजी से विधायकों को टीएमसी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़वाकर औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत करने की चुनौती दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...