स्वामी प्रसाद मौर्य ने बन्दर से की सुभासपा प्रमुख की तुलना

पॉलिटिक्सस्वामी प्रसाद मौर्य ने बन्दर से की सुभासपा प्रमुख की तुलना

Date:

सुभासपा और सपा के बीच हाल ही में हुए तलाक़ के बाद अब ओम प्रकाश राजभर सपा नेताओं के निशाने पर हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का छोड़कर साइकिल पर सवार हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने सुभासपा अध्यक्ष की तुलना बंदरों से कर दी है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने नाम लिए बिना कहा कि वह रोज़ बंदरों की तरह उछल कूद मचा रहे हैं.  

अखिलेश के नए सिपहसालार स्वामी प्रसाद मौर्य ने ओम प्रकाश राजभर को अतिमहत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि लगता है कि उनका उल्लू कहीं सीधा नहीं दिख रहा है और इसीलिए वह बंदरों की तरह उछल कूद मचा रहे हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनका एक डाल से दूसरी डाल पर आने जाने का सिलसिला गलत है, सपा ने उनको ज़रुरत से ज़्यादा सीटें और सम्मान दिया है. 

Read also: Lulu Mall Lucknow Owner: आज़म ने लूलू मॉल के मालिक को बताया आरएसएस का एजेंट

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा ने पहले उनके लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है, मौर्य ने राजभर को सलाह दी कि इस तरह रोज़ उछलकूद मचाने से महत्त्व घटता है. राजनीतिक पार्टिया ऐसे नेताओं को गंभीरता से लेना छोड़ देती हैं. मौर्य ने कहा कि राजभर जहाँ जाना चाहें जाएं इससे समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। राजभर की सलाहों पर बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी पार्टी प्रमुख को सलाह ऐसे नहीं दी जाती कि जिसको सलाह दी रही हो उससे पहले वह सलाह मीडिया तक पहुँच जाय.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related