- दिल बेचारा’ को 24 जुलाई ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जारी किया जाएगा
- फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किए जाने के फैसले से काफी नाखुश दिखे
बालिवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की नई मूवी 24 जुलाई को आएगी. सुशांत के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर लिखा था आपकी याद आएगी भाई. अब अभिनेता ने सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को प्रोमोट करने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली है. गुरुवार दोपहर को उन्ह ऐलान किया कि सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को 24 जुलाई ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जारी किया जाएगा. इसके तुरंत बाद राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फिल्म के पोस्टर को साझा किया.
‘काय पो छे’ में किया काम
सुशांत की डेब्यू फिल्म ‘काय पो छे’ और बाद में ‘राब्ता’ में उनके सह-कलाकार रह चुके राजकुमार ने पोस्टर को एक रेड हार्ट ईमोजी के साथ साझा किया. इस बीच, सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किए जाने के फैसले से काफी नाखुश दिखे और उन्होंने कुछ समय तक के लिए ही सही, लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की मांग की.एक यूजर ने लिखा, “दुखद, मेरी चाह इसे बड़े पर्दे पर देखने की थी.” किसी और ने लिखा, ‘मैं इसे सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की उम्मीद कर रहा था.’ लेकिन, लोग राजकुमार की इस पहल से खुश नजर आए और उन्हें एक ‘सेल्फ मेड स्टार’ बताया.
सुशांत के पापा ने चुप्पी तोड़ी
अपने होनहार बेटे पर सुशांत के पापा केके सिंह को गर्व था. बेटे की प्रतिभा पर उन्हें शक नहीं था, लेकिन दुख इस बात का है कि वो अपने बेटे के दुख को समझ नहीं सके. वो जान नहीं पाए कि बेटा अंदर ही अंदर किस बात से दुखी था. बेटे के निधन के अब जब 12 दिन से ज्यादा बीत गए हैं तो सुशांत के पिता ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने बेटे से जुड़ी बातों को याद किया और भावुक हो गए.
सुशांत के जन्म के लिए मन्नत मांगी थी
34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया. सुशांत के पापा केके सिंह ने जब से इस मनहूस खबर को सुना तब से वो गमगीन हैं. जीवन के इस पड़ाव में मिले गहरे दुख से वह उबर नहीं पा रहे हैं. सुशांत के पापा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने और उनकी पत्नी ने सुशांत के जन्म के लिए मन्नत मांगी थी.सुशांत के पापा ने बताया, ‘हमने उसके होने के लिए मन्नत मांगी थी. 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद सुशांत का जन्म हुआ था. 4 लड़कियों में वह एक लड़का था, लेकिन कहते हैं न मन्नत से मांगा हुआ ऐसे ही जाते हैं. वहीं हुआ. वो हमें छोड़ के चला गया.’ ये कहकर वो भावुक हो गए. उन्होंने आगे कहा कि लेकिन जो होना है उसे कोई नहीं रोक सकता. उसने कम ही दिन में इतना कुछ कर लिया था. आखिरी दिनों में क्या हुआ ये हम नहीं जानते. सुशांत हमें इस बारे में हमें कुछ नहीं बताता था. हम भी फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर रहते थे. हमें चमक-दमक पसंद नहीं है.

