शूटिंग के दौरान सुशांत लेते थे ड्रग्स: श्रद्धा कपूर

बॉलीवुडशूटिंग के दौरान सुशांत लेते थे ड्रग्स: श्रद्धा कपूर

Date:


शूटिंग के दौरान सुशांत लेते थे ड्रग्स: श्रद्धा कपूर

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस मामले में हर रोज नया खुलासा हो रहा है। एक तरफ सीबीआई सुशांत के मौत को लेकर जांच कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स एंगल से जांच कर रही है।

सुशांत को ड्रग लेते देखा
मिल रही जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने एनसीबी के सामने स्वीकार किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स का इस्तेमाल करते थे। श्रद्धा ने कहा कि कई बार सेट पर मैंने सुशांत को ड्रग लेते देखा था। श्रद्धा ने खुद ड्रग्स लेने से साफ इनकार किया है।

ड्रग्स लेने की बात से इनकार
श्रद्धा ने एनसीबी को बताया कि छिछोरी फिल्म की सफलता के बाद सुशांत के फॉर्म हाउस में आयोजित पार्टी में वह शामिल हुई थीं। इसके बाद एनसीबी ने श्रद्धा को उसके ड्रग्स चैट जो उसने जया शाहा के साथ किया था, वह भी दिखाया। इसके बाद भी श्रद्धा ने ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया।

बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों पर NCB
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की बड़ी ड्रग्स मंडली एनसीबी की रडार पर है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद अब दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह के नाम इसमें आए हैं। दीपिका से शनिवार को एनसीबी ने करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, दीपिका ने पूछताछ में ड्रग्स चैट की बात कबूली है। लेकिन, ड्रग्स इस्तेमाल करने से इनकार किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...