नवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुडनवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत

Date:


नवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत

पूर्णिया।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर से फैंस के साथ उनके गांव के लोग काफी दुखी हैं. रिश्तेदारों के बीच मेलजोल बनाकर चलने के चलते उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. सुशांत की सुसाइड के पीछे की वजह तलाशी जा रही है. कुछ लोग डिप्रेशन को वजह बता रहे हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि सुशांत किस वजह से डिप्रेशन में थे, क्योंकि सुशांत का करियर काफी अच्छा चल रहा है. इसी बीच सुशांत के चचेरे भाई ने चौंकाने वाली बात कही है. सुशांत का गांव बिहार के पूर्णियां जिले का मलडीहा है. यहीं रहने वाले उनके चचेरे भाई पन्ना सिंह ने दावा किया है कि इसी साल नवंबर में सुशांत सिंह राजपूत की शादी होने वाली थी. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह शादी किसके साथ होने वाली थी.

सुशांत के भाई पन्ना सिंह ने बताया, पिछले सप्ताह चाचा (सुशांत के पिता केके सिंह) से बात हुई थी. करीब 45 मिनट बात हुई थी. उन्होंने कहा सबकुछ ठीक है. सुशांत की नवंबर में शादी है. मुंबई चलना है, तैयारी कर लेना. पन्ना सिंह ने बताया कि कहीं कुछ भी ऐसी बात नहीं बताई गई थी. अब भैया लोग मुंबई गए हैं. डेड बॉडी रिसीव करेंगे उसके बाद तय होगा दाह संस्कार कहां करना है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related