यूपी में 39 PPS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेशयूपी में 39 PPS अधिकारियों का तबादला

Date:


यूपी में 39 PPS अधिकारियों का तबादला

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 39 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इससे पहले 26 मई को उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पी. वी. रमाशास्त्री को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर नई तैनाती दी गई थी।

अपर पुलिस महानिदेशक (विमेन पावर लाइन) अंजू गुप्ता को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मेरठ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया। उन्होंने लक्ष्मी सिंह का स्थान लिया, जिन्हें लखनऊ क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) दीपेश जुनेजा को अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया।

हालांकि 13 मई को योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के चलते अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा दी थी। प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मौजूदा तबादला सीजन 2020-2021 के लिए सभी तबादले अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...