पुलिस की आंखों में धूल झोककर विकास दुबे के खजांची जय के तीनों भाइयों का कोर्ट में सरेंडर

उत्तर प्रदेशपुलिस की आंखों में धूल झोककर विकास दुबे के खजांची जय के...

Date:


पुलिस की आंखों में धूल झोककर विकास दुबे के खजांची जय के तीनों भाइयों का कोर्ट में सरेंडर

गैंगेस्टर के तहत पुलिस ने तीनों पर 25-25 हजार का इनाम रखा था
अधिवक्ता ने बताया शनिवार को जमानत के लिए प्रार्थना पत्र देंगे

विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के भाई रजय, अजय व शोभित तीनों ने शुक्रवार को गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. तीनों को जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि तकरीबन 1 माह पहले तीनों भाइयों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी.इसके बाद से वह फरार चल रहे थे. गैर जमानती वारंट व कुर्की के आदेश भी हो चुके थे इससे बौखलाए तीनों भाइयों ने कोई और विकल्प न होते देख अंततः कोर्ट में समर्पण कर दिया.

वकील की वेषभूषा में पहुंचे
दोपहर लगभग 12:30 बजे तीनों भाइयों ने वकील की वेशभूषा में कोर्ट में हाजिर होकर अधिवक्ता के माध्यम से समर्पण प्रार्थना पत्र दिया जिस पर कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में लेने के आदेश कर दिए.बताते चलें कि गैंगेस्टर के तहत पुलिस ने तीनों पर 25-25 हजार का इनाम रखा था.अधिवक्ता ने अंतरिम जमानत की अर्जी दी, लेकिन न्यायालय ने उसे नहीं माना. तीनों को अस्थायी जेल चौबेपुर भेज दिया गया है. बता दें कि जयकांत के भाई रजयकांत बाजपेयी, अजय कांत और शोभित बाजपेयी ने विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी गुरुवार को दी थी. लेकिन तब न तो पुलिस रिपोर्ट आ सकी और न ही तीनों समय से कोर्ट पहुंचे थे. शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ता देवेंद्र द्विवेदी ने तीनों को न्यायालय में हाजिर कराया.उन्होंने बताया कि तीनों को अंतरिम जमानत दिए जाने की मांग न्यायालय से की थी जिसे न्यायालय ने स्वीकार नहीं किया.अब वह नियमित जमानत के लिए शनिवार को प्रार्थना पत्र देंगे.

जय के भाइयों के खिलाफ हो चुकी 82 की कार्रवाई
मंगलवार को जय के फरार भाइयों के खिलाफ पुलिस ने 82 की कार्रवाई की थी. इसके तहत उन्हें दो सप्ताह में कोर्ट में हाजिर होने का समय दिया गया था. आरोपी अगर कोर्ट में हाजिर नहीं होंगे तो पुलिस कोर्ट से आदेश प्राप्त कर उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर देती.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related