उड़ीसा से वेस्ट यूपी में हो रही थी गांजे की सप्लाई

मेरठ रीजनउड़ीसा से वेस्ट यूपी में हो रही थी गांजे की सप्लाई

Date:


उड़ीसा से वेस्ट यूपी में हो रही थी गांजे की सप्लाई

एसटीएफ ने पांच कुंतल गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
पकड़े गये गांजे की अनुुमानित कीमत एक करोड़ आंकी गयी।

मेरठ। वेस्ट यूपी में नशे के जाल का फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ मेरठ की टीम ने पांच कुंतल गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजे को मेरठ पहुुंचाने के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में सप्लाई किया जाना था। पकड़े गये गांजे की अनुुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रूपये आंकी गयी है।

एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर तस्कर मेरठ के लिए रवाना हुआ है। एसटीएफ ने बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में ट्रक की घेराबंदी कर 5 कुंतल गांजे के साथ गांजा सप्लायर अंकुर मिश्रा को दबोच लिया। पुलिस की निगाह से बचने के लिये गांजे को नारियल के ट्रक में छिपा कर लाया जा रहा था।

डीएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गये गांजे को वेस्ट यूपी में सप्लाई किया जाना था। आरोपी अंकुर मिश्रा के संबंध राजनीतिक पार्टियों से होने की बात भी सामने आ रही है। मेरठ एसटीएफ और एनसीबी की टीम अंकुर मिश्रा से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि अंकुर मिश्रा के मुंह खोलने से कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...