शनिवार को मिले 680 नये कोरोना संक्रमित, 8 की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब काबू से बाहर हो गया है। आज 680 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77573 हो गयी। 70288 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुुके हैं। वहीं आज 8 कोरोना संक्रमितों की मौत होने के बाद कोरोना से जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या के साथ 1281 हो गई है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 307, नैनीताल में 87, अल्मोड़ा में 50, हरिद्वार में 38, पौड़ी में 33, यूएस नगर में 31, बागेश्वर में 25, चमोली में 27, चम्पावत में 14,, पिथौरागढ़ में 36, रुद्रप्रयाग में नौ, टिहरी में 15, उत्तरकाशी में 8 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। शनिवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 457 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में 5176 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
उत्तराखंड में मरीजों के संक्रमित होने की दर 5.51 प्रतिशत है। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना संक्रमण के चलते राज्य के चार जिलों में 9 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

