सनी लियोनी ने उठाया स्टाम्प ड्यूटी में छूट का फायदा, अँधेरी वेस्ट में खरीदा 16 करोड़ का घर

बॉलीवुडसनी लियोनी ने उठाया स्टाम्प ड्यूटी में छूट का फायदा, अँधेरी वेस्ट...

Date:


सनी लियोनी ने उठाया स्टाम्प ड्यूटी में छूट का फायदा, अँधेरी वेस्ट में खरीदा 16 करोड़ का घर

सनी लियोनी ने हाल ही में महाराष्ट्र में घर खरीदा है जिसकी कीमत तकरीबन 16 करोड़ रुपये है. Zapkey.com पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के मुताबिक एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अंधेरी वेस्ट में 12वीं मंजिल पर घर खरीदा है. सनी लियोनी के इस 5 BHK फ्लैट का का एरिया 3967 स्क्वायर फीट है.

डॉक्यूमेंट के मुताबिक सनी ने 28 मार्च को इस फ्लैट के लिए पेमेंट की थी. सनी ने एटलांटिस अपार्टमेंट में ये फ्लैट खरीदा है. इस फ्लैट के साथ एक्ट्रेस को तीन कारों की पार्किंग की सुविधा भी मिली है.

जानकारी के मुताबिक सनी ने इस घर को खरीदने के लिए तकरीबन 48 लाख रुपये स्टैम्प ड्यूटी दी है. मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्टैम्प ड्यूटी में दी जाने वाली छूट की अवधि बढ़ाए जाने की खबर के बाद से मुंबई में घरों की खरीद में जबरदस्त इजाफा हुआ है.

बात करें सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों छोटे पर्दे पर रियलिटी टीवी शो स्पलिट्सविला को लेकर सुर्खियों में हैं. इसके अलावा वह साउथ की कुछ फिल्मों में भी जल्द ही नजर आएंगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...