उत्तराखंड में कोरोना के 787 मरीज मिले, 3 की मौत

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना के 787 मरीज मिले, 3 की मौत

Date:


उत्तराखंड में कोरोना के 787 मरीज मिले, 3 की मौत

  • संक्रमण की दर 3.58 प्रतिशत, कंटेनमेंट जोन बढ़े
  • देहरादून में सर्वाधिक 22 कंटेनमेंट जोन बनाये गये
  • गुरुवार को टीकाकरण के पुराने सभी रिकार्ड ध्वस्त

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारता जा रहा है। गुरुवार को राज्य में कोरोना के 787 नये कोरोना संक्रमित मिले और 3 मरीजों की मौत हो गयी। संक्रमण की दर 3.58 प्रतिशत और रिकवरी रेट 91 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देहरादून में 239 नये मरीेज मिले और यहां 22 कंटेनमेंट जोन बनाये जा चुके हैं। वहीं कुंभ नगरी हरिद्वार में आज 277 नये कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां 12 अप्रैल को शाही स्नान को लेकर तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में इतनी संख्या में संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंताएं बढ़ गयीं हैं।

गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 239, हरिद्वार में 277, नैनीताल में 132, टिहरी में 39, यूएस नगर में 34, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 6, चमोली में 10, चम्पावत में 1, पौड़ी में 8, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 12, और उत्तरकाशी में 7 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। गुरुवार को कोरोना के 787 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 105498 हो गई है। वहीं आज तीन संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद मरने वालों का आंकड़ा 1744 हो गया है। देहरादून में 22, हरिद्वार में 4, नैनीताल में 7 और टिहरी में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

वहीं उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही लोग टीकाकरण कराने के लिये आगे आ रहे हैं। गुरुवार को रिकार्ड एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। गुरुवार को 718 टीकाकरण बूथों पर कुल 107658 लोगों को टीके लगाए गये हैं। प्रशासन भी टीकाकरण की रफ्तार को और तेज करने का प्रयास कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...