लाइफस्टाइल डेस्क। Sunlight Benefits – रोज़ाना कुछ देर धूप लेना हमारी सेहत के लिए ज़रूरी है, अब चाहे वो आप सुबह जल्दी ले या शाम को जब सूरज ढल रहा हो। क्या आप जानते है की सूरज के साथ जागना, एक दिनचर्या रखना, व्यायाम करना, लंबी झपकी से बचना और जल्दी सोने का समय, ये सभी सर्कैडियन घड़ी को सही करती है। अगर आपकी सर्कैडियन घड़ी ठीक होगी तो रात को अच्छी नींद लेने और दिन में सक्रिय रहने में मदद मिलती है।
आपको ये तो पता ही होगा की धूप से विटमिन डी मिलता है जो हड्डियों व जोड़ों की मजबूती और विकास के लिए जरूरी है। धूप की रोशनी हमें कई बीमारियों से बचाती है, ये स्वास्थ्य बेहतर करती है और डिप्रेशन दूर करती है।
Read also: Child: अगर आपका बच्चा आपसे हरदम रहता है चिपका, तो इस बीमारी के हैं लक्षण
सुबह का वक्त धूप लेने के लिए परफेक्ट है, आप रोजाना 15-20 मिनट तक धूप सके। क्योकि ज्यादा एक्सपोजर त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है साथ ही ध्यान दे जिस दिन तापमान अधिक हो तो, धूप में निकलने से बचना चाहिए वरना स्किन कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आपकी जानकरी के लिए बता दे, सूरज की रोशनी घर के अंदर न आने या कम आने से सैनिटेशन प्रभावित होता है। बैक्टीरिया, फंगल कंट्रोल में सूरज की रोशनी बहुत काम आती है।
