लाइफस्टाइल डेस्क। Sunder Nursery – गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में बच्चे छुट्टियों में घूमने की ज़िद्द करते है। अगर आप भी उन्हें कोई अच्छी जगह घूमना चाहते है तो सुंदर नर्सरी एक अच्छी जगह हो सकती है। ये बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है , ऐतिहासिक इमारत से लेकर झूले और रेस्टोरेंट जैसी कई चीजे यहां देखने को मिलती है।
यहां आप बच्चों को प्राकृतिक नजारे और ऐतिहासिक इमारतें दिखा सकते है। यहां आप और आपके बच्चे बिलकुल बोर नहीं होंगे। साथ ही वे प्रकर्ति के करीब आएंगे।
आप यहां बच्चों को पौधों और फूलों की अलग-अलग प्रजातियों के बारे में जानकारी दे सकते है। इन पौधों और पेड़ों के साइड में लगे बोर्ड में आपको इनकी खासियत पता चल जाएगी।
इसके अलावा, अगर आप अपने बच्चों की बर्थडे पार्टी को खास बनाना चाहते है तो सुंदर नर्सरी बेस्ट है। यहां आपको जगह की बुकिंग के लिए अलग से खर्च नहीं करना होगा। बस टिकट लेनी है और आप मजे से बर्थडे माना सकते है।
बता दे, यहां बच्चों के लिए अलग से पार्क भी है। पार्क में ढेर सारे झूलों का आनंद लिया जा सकता है, बस अलग से 20 रुपये की टिकट लेनी होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे, शनिवार और रविवार के दिन यहां हेरिटेज वॉक भी होता है। इस वॉक का हिस्सा बन आपके बच्चे पूरी टीम के साथ जगह की जानकारी ले सकते है।

