रविवार की तालाबंदी भी समाप्त, साप्ताहिक बंदी के मुताबिक खुलेंगे बाजार

उत्तर प्रदेशरविवार की तालाबंदी भी समाप्त, साप्ताहिक बंदी के मुताबिक खुलेंगे बाजार

Date:


रविवार की तालाबंदी भी समाप्त, साप्ताहिक बंदी के मुताबिक खुलेंगे बाजार

  • सीएम योगी ने ईज ऑफ लिविंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये
  • प्रत्येक जिले में तहसील दिवस और थाना दिवस भी आयोजित किये जायेंगे
  • कंटेनमेंट जोनों में जारी रहेंगी पाबंदियां, व्यवसायिक गतिविधि पर प्रतिबंध

लखनऊ। पिछले एक सितंबर को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शनिवार को की जा रही बंदी को समाप्त कर सिर्फ रविवार को तालाबंदी जारी रखने के आदेश दिये थे। अब जनता को राहत दिलाने और राज्य में जनजीवन सामान्य करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने रविवार को तालाबंदी समाप्त करते हुए साप्ताहिक बंदी के मुताबिक बाजार खोलने के निर्देश दिये हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के लिये आज लखनऊ में टीम 11 के साथ बैठक करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को उत्तर प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले में तहसील दिवस और थाना दिवस भी आयोजित किया जाये। यह दोनांे दिवस आयोजित कराते हुए अधिकारियों को कोविड 19 के प्रोटोकाॅल का पालन कराना आवश्यक होगा। सीएम ने अधिकारियों ईज ऑफ लिविंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिये हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि राज्य के कंटेनमेंट जोनों में केंद्रीय गृहमंत्रालय की गाइडलाइंस का पालन कराया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में व्यवसायिक गतिविधि पर प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराया जायेगा। कंटेनमेंट जोन से बाहर अन्य स्थानों पर कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...