कानपुर में संजीत प्रकरण के बाद एक और परिवार का मुखिया गायब

उत्तर प्रदेशकानपुर में संजीत प्रकरण के बाद एक और परिवार का मुखिया गायब

Date:


कानपुर में संजीत प्रकरण के बाद एक और परिवार का मुखिया गायब

बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 7 इलाके का मामला है
4 सितंबर से लापता है सुनील यादव

कानपुर में गुमशुदगी के मामले बढ़ रहे हैं. संजीत अपहरण और हत्याकांड में पुलिस अभी तक बैग तक बरामद नहीं कर पाई है. यह मामला थमा नहीं था कि एक और मामला सुर्खियों में आ गया है. यह पूरा मामला बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 7 इलाके का है. सुनील यादव बीती 4 सितंबर को घर से निकले थे जिसके बाद से वो घर नहीं लौटे. परिवार में सुनील की पत्नी उर्मिला यादव और बेटी अदिति है. सुनील यादव के परिजनों ने सोनू विश्वकर्मा नाम के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है. बेटी अदिति के मुताबिक सोनू ने उसके मकान को किराए पर ले रखा है. लेकिन पिता सुनील उसे बेचना चाहते थे. सोनू से कई बार मकान खाली करने को कहा गया लेकिन उसने खाली नहीं किया.

किरायेदार पर लगाया आरोप
वहीं उर्मिला सुनील की पत्नी का कहना है कि 4 सितंबर को अचनाक सोनू ने सुनील यादव के नंबर पर फोन किया और कहा कि आप घर आ जाओ और मकान की चाबी ले जाएं. फिर सुनील चाबी लेने के लिए घर से निकले और वापस नहीं लौटे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही ही है. एक कैमरे में सुनील को जाते हुए भी देखा जा रहा है. परिवार को सुनील की हत्या का डर सता रहा है.

परिवार को अनहोनी का डर
सीओ वीके पांडेय ने बताया कि चार सितंबर को सुनील घर से निकले हैं, इनके घर वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है. परिवार वालों ने सोनू विश्वकर्मा का नाम लिया और शिकायत के आधार पर सोनू विश्वकर्मा और उसके एक साथी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सीसीटीवी में भी देखा गया है, उनके मोबाइल की लास्ट लोकेशन जहानाबाद में मिली है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related