लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Skin Care Tips – गर्मी के मौसम में सूरज की तेज़ किरणें से त्वचा बेजान हो जाती है, पिंपल्स और रैशेज़ जैसी भी समस्या हो जाती है। ये इसीलिए होता है क्योंकि तेज़ गर्मी की वजह पसीना और डिहाइड्रेशन से शरीर में तेल और पानी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में जरुरी है की आप त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए पोषण से भरपूर डाइट ले साथ ही हम आपको देसी ड्रिंक्स के बारे में बताएगे, जिससे आपको गर्मियों में ग्लोइंग स्किन मिलेगी।
आम पन्ना
गर्मियों में आप आम पन्ना का सेवन कर सकते है, ये पानी, कच्चे उबले हुए आम के साथ बनाया जाता है। ये आपको गर्मी से रहत तो देगा ही लेकिन साथ ही स्किन को ग्लोइंग भी बनाएगा। ये विटामिन-ए, सी और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, जो की काफी लाभदयक है।
Read also: Cinnamon Health Benefits: ऐसे करे दालचीनी का इस्तेमाल, मिलेगी अनेक फायदे!
आम कुलुक्की
आम कुलुक्की केरल में खूब पिया जाता है, इसे बनाने के दौरान सभी चीज़ों को मिलाया नहीं बल्कि हिलाया जाता है। ये एक तरह का मैंगो लेमोनेड होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही स्किन के लिए अच्छा होता है।
गुजराती छास
गुजराती छास दही, मसालों और पानी को मिलाकर बनाया जाता है। ये हेल्दी होने के साथ ही आपको गर्मी से छुटकारा दिलाएगा। इसे कोमल भी कहा जाता है, इसे आप ज़रूर ट्राई करें। आपकी गर्मिया मजेदार बन जाएगी।
नींबू और नारियल पानी
क्या अपने नींबू और नारियल पानी एक साथ मिलकर पिया है ? अगर नहीं तो जरूर पिए। ये त्वचा के लिए काफी लाभदायक है और साथ ही ये हेल्थ को बूस्ट करने का काम भी करता है। स्वाद के लिए लोग इसमें शहद भी मिलते है।
Read also: Health: हेल्थ और खूबसूरती दोनो देते हैं यह विटामिन
खीरा लेमोनेड
खीरा लेमोनेड कई पोषक तत्व से भरा हुआ है, ये शरीर को ठंडक और स्वस्थ रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होता है, जो स्किन को खूबसूरत बनाने के साथ सेहत को भी फायदा देता है।

