Movement Disrupted on India-China Border: राजमार्ग बंद होने से भारत-चीन सीमा पर सेना की आवाजाही बाधित

उत्तराखंडMovement Disrupted on India-China Border: राजमार्ग बंद होने से भारत-चीन सीमा पर...

Date:

चमोली। ऊपर पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते सड़क पर मलबा आने से मलारी राष्‍ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। आज गुरुवार को गरम पानी के पास अचानक मलबा मार्ग पर आ गया। गनीमत यह रही कि कोई वाहन इस मलबे की चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। राजमार्ग के बंद होने से भारत-चीन सीमा पर सेना और आईटीबीपी की आवाजाही रूक गई है। वहीं दर्जनों गावों से संपर्क कट गया है। बीआरओ राजमार्ग को खोलने में लगे हैं। देर शाम तक मार्ग खुलने की संभावना है। राजमार्ग बाधित होने से सड़क पर कई किमी लंबा जाम लगा गया है। जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Also read: दो साल बाद आज मंत्रोच्चारण के बीच खुले बदरीनाथ के कपाट, पहली पूजा PM Modi के नाम

वहीं पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यवस्थ हो गया है। बारिश और मौसम खराब होने के कारण भारत चीन सीमा पर सैनिकों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं हवाई मार्ग से भी सैनिकों को नहीं भेजा जा सकता है। जब तक कि मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता है। संचार सेवाएं भी पूरी तरह से बाधित हो गया है। इंटरनेट और बिजली भी कटी हुई है। जिसके चलते क्षेत्र में अंधेरा ही अंधेरा हैै। वहीं इस भयंकर बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...