ग्लैमर में किसी से कम नहीं सुहाना

बॉलीवुडग्लैमर में किसी से कम नहीं सुहाना

Date:


ग्लैमर में किसी से कम नहीं सुहाना

नई दिल्ली: सुहाना खान को अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचाना जाता है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बिटिया सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं. सुहाना खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं और उनपर कमेंट भी आ रहे हैं. इन तस्वीरों में सुहाना खान ब्लैक पोलका डोटिड वन पीस आउटफिट में नजर आ रही हैं. सुहाना खान अपनी इन तस्वीरों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

ऐसा पहली बार नहीं है कि शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान अपनी ग्लैमरस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इससे पहले भी सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में स्टारकिड जेम्स डीन की किताब पढ़ती नजर आ रही थीं. फोटो में उनका ग्लैमरस लुक सबको खूब पसंद आया था. सुहाना खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, ‘मैं कमरे में आई, तुम जानते हो मेरी आंखें गुस्से में भर गईं बिल्कुल जेम्स डीन की तरह…’

https://www.instagram.com/p/CDUBAepHVCg/

बता दें कि सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण वह अब अपने घर पर मुंबई हैं और फैमिली के साथ समय गुजार रही हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related