अचानक सपा के कार्यक्रम में पहुंचे मुलायम, सच हुआ अखिलेश का सूत्रवाक्य

उत्तराखंडअचानक सपा के कार्यक्रम में पहुंचे मुलायम, सच हुआ अखिलेश का सूत्रवाक्य

Date:


अचानक सपा के कार्यक्रम में पहुंचे मुलायम, सच हुआ अखिलेश का सूत्रवाक्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी को एक सूत्रवाक्य है कि बड़ों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ। सपा मुखिया के दिये इस सूत्रवाक्य को ही साबित करते हुए पार्टी संस्थापक जब अचानक अखिलेश के एक कार्यक्रम में पहुंचे तो यहां उपस्थित सभी गदगद हो गये। युवा यहां पहले से मौजूद थे और बुजुर्ग के प्रतीक रूप में नेता जी आ पहुंचे बेटे को आशीर्वाद देने।

मौका था समाजवादी पार्टी की सहयोगी जनवादी पार्टी ने जन क्रांति यात्रा निकालने का। यकायक यहां पहुंचे मुलायम ने लोगों को संबोधित भी किया और उत्साहित भी। बोले, सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा की मंशा को पूरा किया जाना चाहिये। केवल समाजवादी पार्टी ही सोशल जस्टिस के लिए संघर्ष कर सकती है और सबको अधिकार भी दिला सकती है।

अचानक सपा के कार्यक्रम में पहुंचे मुलायम, सच हुआ अखिलेश का सूत्रवाक्य

नेताजी बोले, मैं जनवादी पार्टी की मुहिम का स्वागत करता और भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। सभी मिलकर सपा के लिए मेहनत कर रहे हैं। मैं सभी का धन्यवाद और अभिवादन करता हूंं।

Read also: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2022 मे सरकार बनाने का भरा दम

इधर, अखिलेश यादव ने यहां मौजूद लोगों से कहा कि, मैं नेताजी का अभिनन्दन, स्वागत करता हूं। उनकी मौजूदगी से मुझे इतनी खुशी है कि बताने को शब्द नहीं मिल रहे। मैं डॉक्टर संजय सिंह चौहान को भी शुभकानाएं देता हूं। इस यात्रा के दौरान हर उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को जगारूक करने का कार्य किया है।

मैं, नेता जी और समाजवादी पार्टी आपको बधाई, शुभकामनाएं दे रहे हैं। अखिलेश के मुताबिक, जनता बीजेपी गवर्नमेंट से हलकान है और 2022 में भाजपा की सरकार नहीं देखना चाहती। किसानों का कर्जा माफ और आय दोगनी होने के बजाय सिंलेडर के दाम दूने हो गये।

Read also: मुलायम, अखिलेश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर मामला दर्ज

उन्होंने दावा किया कि इस बार समाजवादी पार्टी 400 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। सरसों का तेल कितना मंहगा हो गया है। नोटबंदी के दौरान भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही गई थी |

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...