Sudan: महिलाओं व लड़कियों के लिए नर्क बना सूडान, यौन हिंसा का शिकार युवतियां

इंटरनेशनलSudan: महिलाओं व लड़कियों के लिए नर्क बना सूडान, यौन हिंसा का...

Date:

Sudan: अमेरिका ने सूडान में व्यापक संघर्ष-संबंधी यौन हिंसा (सीआरएसवी) की कड़ी निंदा की है। अमेरिका विदेश विभाग ने विश्वसनीय स्रोतों का हवाला देते हुए रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) और उनके सहयोगी मिलिशिया को जिम्मेदार ठहराया है। मैथ्यू मिलर ने कहा पश्चिम दारफुर और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म और लिंग आधारित हिंसा के अन्य रूपों की कई रिपोर्टें परेशान करने वाली हैं।

अमेरिका का कहना है कि सूडान में इस समय महिलाओं के लिए हालात काफी खराब हैं। सूडान में व्यापक संघर्ष-संबंधी यौन हिंसा के कारण वहां पर हालात बड़े खराब है। अमेरिका ने सीआरएसवी की कड़ी निंदा की है। जिसके लिए विदेश विभाग ने सूडान से मिले विश्वसनीय स्रोतों का हवाला देते हुए रैपिड सपोर्ट फोर्सेज(आरएसएफ) और उनके सहयोगी मिलिशिया को दोषी ठहराया।

सूडान में हालात काफी खराब

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि पश्चिम दारफुर और सूडान के दूसरे इलाकों में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। इसमें सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म और लिंग आधारित हिंसा के अन्य रूपों की कई रिपोर्टें परेशान करने वाली हैं। क्रूरता के कृत्य जातीय हिंसा को बढ़ने में योगदान देते हैं। बता दें इन दिनों सूडान में हालात काफी खराब हैं। वहां पर महिलाओं और युवतियों की आबरू सुरक्षित नहीं हैं। इस बात को संयुक्त राष्ट्र संघ में भी उठाया जा चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...